Chirag Paswan New Team: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई टीम की घोषणा की. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में कई अहम बदलाव किए गए हैं. पार्टी ने नए चेहरों के साथ युवाओं और महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी है. सुरेंद्र विवेक को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

आठ राज्यों के चुनाव पर पार्टी की नजर

आने वाले समय में देश के आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. LJP (रामविलास) ने इन्हीं चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नए सिरे से तैयार किया है.

पार्टी का फोकस अब अलग-अलग राज्यों में संगठन को मजबूत करने पर है. नेतृत्व की कोशिश है कि चुनावी चुनौती का सामना जमीनी स्तर पर मजबूती से किया जाए.

नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है, जिन्होंने लंबे समय तक जमीन पर संगठन के लिए काम किया है.

इस बदलाव के जरिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया है. मेहनत और सक्रियता के आधार पर संगठन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

युवाओं और महिलाओं को भी मिला मौका

नई टीम में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया गया है. पार्टी ने इसे संगठन में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है. दिवंगत पद्म भूषण रामविलास पासवान संगठन को समाज का आईना मानते थे. नई कार्यकारिणी में इसी सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है.

चिराग बोले- पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए चिराग पासवान ने उन्हें नई जिम्मेदारी का एहसास कराया. उन्होंने कहा कि संगठन में मिला पद केवल पद नहीं है. यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं भी दी.

चिराग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30