Gold Silver Price:- महंगाई के बीच आम लोगों के लिए सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट राहत देने वाली खबर है। प्याज से लेकर दूध तक रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दाम जहां लोगों का बजट बिगाड़ रहे हैं, वहीं कीमती धातुओं के भाव में कमी देखने को मिल रही है। गुरुवार, 3 सितंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं। खास बात यह है कि सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई है।
24 कैरेट सोने के भाव में बड़ी गिरावट
वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट आई। इसके साथ ही सोने का भाव घटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा भाव करीब तीन सप्ताह का निचला स्तर है। पिछले छह कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत में कुल 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ चुकी है। 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था। इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले 14 अगस्त को सोने का भाव 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।
चांदी भी हुई 5,000 रुपये सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को चांदी का भाव 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम होकर 2,35,500 रुपये पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
इस तरह चांदी के भाव में लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोरी देखने को मिली है।
ग्लोबल मार्केट में क्या चल रहा है?
अगर बात की जाएं अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो सोने की कीमत में तेजी दिखाई दी। सोना 25.24 डॉलर यानी करीब 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 4,303.12 डॉलर प्रति औसत पर पहुंच गया। इसके विपरीत चांदी करीब 1 फीसदी कमजोर होकर 63.64 डॉलर प्रति औसत के स्तर पर आ गई। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी में दबाव बना हुआ है। यहां चांदी का भाव 1,841 रुपये यानी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।



















