नई दिल्ली. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 27 दिनों के भीतर 61 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके इतिहास रचने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब दुनियाभर में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है. फिल्म के मेकर्स, होम्बले फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि इस आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म को 11 सितंबर 2026 को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा.

होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आस्था में रची-बसी एक कहानी. सरहदों के पार का सफर. nहम होम्बले फिल्म्स, होम्बले ओवरसीज के जरिए ‘हनुमान अंश’ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले जाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं. महाराज जी की यह आध्यात्मिक यात्रा अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी.’

हनुमान अंश’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की. पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ रुपये रहा. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने लगभग 40 लाख रुपये कमाए. इसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. दर्शकों की पॉजिटिव रिएक्शन ने फिल्म की कमाई को रफ्तार दे दी, जिसका फिल्म को तीसरे हफ्ते में मिला और इस दौरान फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चौथे हफ्ते के बाद भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

आपको बता दें कि विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा है. यह फिल्म महान संत नीम करौली बाबाके जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है. फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा का मुख्य किरदार बेहतरीन ढंग से निभाया है, जबकि कहानी के एक अन्य हिस्से में विहान शेडगे महाराज जी के रोल में नजर आए हैं. इनके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे भी शामिल हैं.

2 घंटे 30 मिनट के रनटाइम वाली इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘U’ सर्टिफिकेट मिला है. भारतीय दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930