बेंगलुरुः कर्नाटक के मंगलुरु में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के एक आउटलेट पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की उस शिकायत के बाद की गई, जिसमें उसने बताया था कि तत्काल सामान पहुंचाने वाले मंच के जरिए खरीदे गए एक अंडे के अंदर उसे कीड़ा मिला। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक उपभोक्ता ने तत्काल सामान पहुंचाने वाले मंच के माध्यम से खरीदे गए अंडे के अंदर कीड़ा मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलुरु स्थित ऑनलाइन खुदरा भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। उपभोक्ता ने स्वास्थ्य मंत्री यू. टी. खादर से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ऑनलाइन खरीदे गए कुछ अंडे क्षतिग्रस्त थे और उनमें से एक अंडे के अंदर कीड़ा मिला।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के फाल्नीर इलाके में स्थित फाल्नीर स्क्वायर से संचालित ऑनलाइन खुदरा भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। एहतियाती कदम के तौर पर खाद्य भंडारण क्षेत्र की पूरी तरह सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के भंडारण कक्ष को अस्थायी रूप से बंद कर सील कर दिया गया।  

अन्य क्विक-कॉमर्स कंपनियों पर भी कसता शिकंजा

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।इससे पहले बेंगलुरु में जेप्टो (Zepto) के एक वेयरहाउस में भारी गंदगी, कचरा और गलत लेबलिंग पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे सील कर नोटिस थमाया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031