रायपुर- सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को कोरिया जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में 1. 21 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जिलेवासी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम ’’ओपन थिएटर, झुमका, ग्राम पंचायत ओडगी, बैकुंठपुर में आयोजित होगा, जहां 10 हजार दीयों से रोशनी का विशेष आयोजन किया जाएगा।

बैकुंठपुर एवं सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ बैकुंठपुर, शिवपुर-चरचा और पटना नगरीय क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 500-500 दीयों के साथ अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों तथा निगम, मंडल एवं बोर्ड के कार्यालयों में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

इस तरह ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिलेभर में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करेगा। गांव से शहर तक एक साथ जगमगाते दीये जिलेवासियों की सहभागिता और सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ में सहभागिता की अपील

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जिले से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक के जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्गों के नागरिकों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा है कि आभार के रूप में अपने घर में एक दीया जरूर प्रज्वलित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम कोरिया में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक बनेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930