फतेहगढ़ साहिब : मानसा जिले के गांव कानगढ़  के रहने वाले गुरप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ श्री कीरतपुर साहिब में अपने पिता रूप सिंह की अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे जब उनकी कार सरहिंद शहर के रेलवे फाटक के पास पहुंची तो एक टिप्पर बरोटा (बोहड़ के पेड़) में फंस गया। टिप्पर को हटाने की कोशिश में बरोटा नीचे से गुजर रही कार पर गिर गया। हादसे के समय कार में करीब आठ लोग सवार थे, जो किस्मत से बाल-बाल बच गए, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत का काम शुरू किया। जे.सी.बी. मशीन की मदद से बरोटा यानी बोहड़ के पेड़ के नीचे दबी कार को बाहर निकाला गया। हादसे की वजह से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। गौरतलब है कि रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के लिए फतेहगढ़ साहिब रेलवे फाटक को 24 से 27 सितंबर तक बंद कर दिया गया है, जिसके कारण यातायात को डायवर्ट कर दिया गया और सड़कों पर यातायात का भार बढ़ गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930