उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर सोमवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई है। मस्जिद हटाने का विरोध कर रहे लोग बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल के सामने मौजूद रहे। स्थल पर तैनात किए गए पुलिस बल के ऊपर पथराव की जानकारी की भी सामने आ रही है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के आंसू गैस के गोले छोड़े है।
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में भी चोट लगी है। रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार अश्रुगैस छोड़े गए है। पुलिस के अनुसार, अचानक अंडा गली से कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस बल पूरी स्थिति नियंत्रित किए हुए है। उन्होंने बताया कि रतलाम के 7 थाना क्षेत्रों की पुलिसबल को तत्काल छतरी चौक बुलाया गया है। उज्जैन तनाव के बाद रतलाम जिले के जावरा से रेपीड एक्शन फोर्स की दो कंपनी उज्जैन भेजी। हंगामे के बीच आईजी-डीआईजी और कमिश्नर स्थल पर पहुंच चुके है। बताया जा रहा है कि एक तरफ मुस्लिम समुदाय आगे रहकर प्रभावित हिस्से को हटाने में जुट गया है। वही टंकी चौक तरफ कुछ लोगों ने माहौल ख़राब करने के उद्देश्य से पथराव कर दिया पुलिस ने लाठीयों से जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि भारी विरोध के बीच मस्जिद तरफ तुड़ाई प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।
टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोगों की भीड़, महिलाओं ने किया चक्काजाम
मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद के पास टंकी चौरहे पर 100 लोगों से ज्यादा लोग जमा हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, भीड़ ने पुलिस पर दोबारा पथराव शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ।
काजी ने लोगों से की अपील
शहर के काजी खाली उर रहमान ने शाही मस्जिद के पास विरोध कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन को अपना काम करने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेवजह बाजारों पर न खड़े और बिना वजह मस्जिद की तरफ ना जाए। काजी ने बताया कि मस्जिद का मामला रात में ही हल हो गया था। प्रशासन अपना काम कर रहा है।
निगम का तर्क 15 मीटर चौड़ी सड़क जरूरी
नगर निगम के अनुसार सिंहस्थ के दौरान यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए कंठाल से गोपाल मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण मास्टर प्लान के तहत जरूरी है। निगम के नोटिस के अनुसार प्रस्तावित 15 मीटर सड़क संरेखण में मस्जिद का करीब 39.33 वर्गमीटर निर्माण बाधक है। हाईकोर्ट में निगम ने इसे सार्वजनिक यातायात और सिंहस्थ की भीड़ प्रबंधन से जुड़ा काम बताया है। अब सोमवार की सुनवाई तय करेगी कि प्रशासन की कार्रवाई आगे बढ़ती है या कानूनी प्रक्रिया में नया मोड़ आता है।
रविवार रात मुस्लिम समाज ने की नारेबाजी
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को कुछ हिस्सा हटाने की कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज का विरोध तेज हो गया। रविवार रात को बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर और बाहर जुटे और नारेबाजी की। रात को मामला शांत होने के बाद रविवार दोपहर फिर एक बार लोग इकट्ठा होते रहे और विरोध जारी रहा। संभावित कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग की गई और पुलिस के साथ आरएएफ की टुकड़ी भी तैनात की गई है।



















