देहरादून: उत्तराखंड के सतर्कता विभाग ने शनिवार को हरिद्वार जिले में तैनात एक महिला सहायक उप निरीक्षक (ASI) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रानीपुर पुलिस थाने में तैनात एएसआई सोनिया के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह लेन-देन के एक मामले को शिकायतकर्ता के पक्ष में निपटाने के एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है।
जांच में शिकायत के सही पाए जाने पर सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और सोनिया को रिश्वत के पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Previous Articleसिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















