भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 299 अंक की बढ़त के साथ 72,771.32 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 21 मिनट पर यह 0.19 फीसदी या 131 अंक की तेजी के साथ 72,597 पर ट्रेड करता दिखा। इसके बाद तेजी कम होती चली गई और सेंसेक्स लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर यह 0.16 फीसदी या 118 अंक की गिरावट के साथ 72,349 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 0.15 फीसदी या 33 अंक की गिरावट के साथ 22,487 पर ट्रेड करता दिखा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इटरलन और ट्रेंट के शेयरों में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा, एयरटेल और आईटीसी के शेयरों में दिखाई दी।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज (%)
बजाज ऑटो10,122.003.52
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,213.201.35
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)372.951.30
जेएसडब्ल्यू स्टील1,182.301.22
बीएसई3,325.001.15
ट्रेंट2,951.001.12
आयशर मोटर्स7,128.001.11
टाटा स्टील175.671.08
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,822.200.93
मैक्स हेल्थकेयर890.850.80
बजाज फाइनेंस966.900.72
इटरनल325.500.63
सिप्ला1,308.600.58
पावर ग्रिड250.450.52
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स959.950.52
एनटीपीसी313.550.50

सोर्स- NSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत चेंज (%)
टेक महिंद्रा1,461.70-3.46
भारती एयरटेल1,770.90-1.89
आईटीसी262.95-1.15
एक्सिस बैंक1,245.50-1.08
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)950.40-0.91
आईसीआईसीआई बैंक1,347.60-0.55
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,850.50-0.33
टाइटन4,397.90-0.27
कोटक महिंद्रा बैंक440.30-0.16
इंफोसिस1,023.00-0.04
कोल इंडिया411.45-0.02
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031