जयपुर। राजस्थान में कोटा में शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से मुंबई जा रही एक पैसेंजर बस कोटा जिले में कराड़िया के पास 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया, ‘अब तक 8 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया है। सभी गंभीर मरीजों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है।’

खाई में गिरी अनियंत्रित बस

राजस्थान के कोटा जिले में कराडिया के पास मध्य प्रदेश से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रही 25 से अधिक श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम घाट बिरोली और अन्य जगह के बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास, सिमलिया पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।

क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकाली गई बस

सिमलिया थाना प्रभारी एसएचओ नंद सिंह के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर भोपाल से खाटूश्यामजी (राजस्थान) की ओर जा रही थी। रास्ते में कराड़िया टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर बस पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गहरे नाले में जा गिरी। सुबह तड़के अंधेरा होने के कारण शुरुआत में रेस्क्यू कार्य में कुछ दिक्कतें आईं।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही आपातकालीन कर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कर्मियों को लोगों को निकालने में काफी मुश्किल हुई। क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकालने और उसमें फंसे यात्रियों को बचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

SHO ने बताया कि घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और MBS अस्पताल सहित नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया जा रहा है। उन्हें जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस तैनात की गई।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस चलाते समय ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस नाले में गिर गई।  मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031