मौसम- देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ रही है और इसका असर दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक महसूस किया जा रहा है. सुबह और शाम के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. कल भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. दिल्ली-NCR की हवा लगातार खराब होती जा रही है.

दिल्ली-एनसीआ में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी का एहसास बना रहेगा, वहीं रातों में हल्की ठंड दस्तक देगी. (Kal Mausam Kaisa Rahega) 18 और 19 अक्टूबर को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान 32 डिग्री से 20 डिग्री तक रहेगा. 20 अक्टूबर से रात का तापमान एक डिग्री और गिरकर 19 डिग्री हो जाएगा. वहीं, 21 और 22 अक्टूबर को दिन का तापमान एक डिग्री बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि, मौसम के इस बदलाव का असर हवा की गुणवत्ता पर साफ तौर पर देखा जा रहा है. वातावरण में हल्की ठंड बढ़ने और हवा की गति धीमी होने के कारण धूल और प्रदूषण के कण जम रहे हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खराब होती जा रही है.

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों (असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा) में शुष्क मौसम रहने की प्रबल संभावना है. मौसम के शुष्क रहने के पूर्वानुमान से क्षेत्र भर में पूजा पंडालों में आने वाले और धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

राजस्थान में भी कल बारिश का अलर्ट

राजस्थान के जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां 18 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है. हालांकि 19 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर भागों में आगामी पांच-छह दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23-24 अक्टूबर को सक्रिय हो सकता है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में भी मौसम ने करवट ली है. पश्चिमी यूपी के जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान कम हो गया है. मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. लेकिन आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ होना शुरू होगा. ज्यादातर जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा.

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. वहीं झारखंड के रांची समेत कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. कल कई जगहों पर बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि आज भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि अब मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा. बारिश की वजह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के ऊपर बना नया वेदर सिस्टम है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है. आईएमडी के अनुसार 18 अक्टूबर तक कश्मीर-लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी. इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी और आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं उत्तर भारत की ओर आएंगी.

दक्षिण भारत में में जमकर हो रही बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी मॉनसून का असर बाकी है. कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं केरल और माहे के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. कर्नाटक के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031