कोलकाता हादसे के बाद बिहार के पूजा पंडालों में अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Bihar Pandal Security: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बिहार में भी पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है. पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है. खासकर भीड़भाड़ वाले पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है.

कोलकाता हादसे में बिहार के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल घूमने गए बिहार के एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. परिवार के सदस्य के मुताबिक, छह लोग हंसी-खुशी घर से निकले थे और ब्लॉग बनाते हुए कोलकाता पहुंचे थे. उन्हें अंदाजा नहीं था कि पूजा घूमने के दौरान ऐसी दुखद घटना हो जाएगी.

परिवार के सदस्य ने बताया कि पूजा पंडाल के पास पानी जमा था. इसी दौरान पानी में करंट फैलने की बात सामने आई. करंट का झटका लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में परिवार की एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दूसरे सदस्यों और बच्चों की स्थिति भी बिगड़ गई.

बिहार में पूजा पंडालों की सुरक्षा पर जोर

बंगाल में हुए हादसे के बाद बिहार में पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. पंडालों में भीड़ की स्थिति, लोगों के आने-जाने के रास्ते और बिजली से जुड़े इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई मुस्तैदी

पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ को संभालना और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए अहम है. हादसे के बाद पंडालों में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने पर जोर है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031