दिल्ली – नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में दाल मिल की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. नरेला के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जे ब्लॉक में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दाल मिल फैक्ट्री के बेसमेंट से अचानक आग की ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार उठने लगा. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चल रहे वेल्डिंग के काम के दौरान निकली एक चिंगारी ने पास रखे दाल के बोरों और बारदाने को अपनी चपेट में ले लिया.
दिल्ली फायर सर्विस के असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर पारस कुमार ने बताया कि DFS को सुबह करीब 11:10 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी.
बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में 18 अक्टूबर को एक दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दिल्ली फायर सर्विस को आज (18 अक्टूबर) सुबह करीब सवा ग्यारह बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी.
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चल रहे वेल्डिंग के काम के दौरान निकली एक चिंगारी ने पास रखे दाल के बोरों और बारदाने को अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआत में चार-पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं. बाद में बचाव कार्य का दायरा बढ़ाया गया.
जानकारी के मुताबिक आग दाल मिल की ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई थी. यहां बड़ी मात्रा में दाल और अन्य सामान रखे हुए थे. आग से नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.



















