रायपुर | नवरात्रि और विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर परम पूज्य अरुण चौबे जी महाराज ने अपने सभी शिष्यों और भक्तों सहित संपूर्ण प्रदेशवासियों को सादर आशीर्वाद और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमारे भीतर आत्म-शुद्धि, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। माँ दुर्गा सभी के जीवन से अंधकार, रोग और कष्टों को दूर कर सुख, समृद्धि और उत्तम आरोग्य प्रदान करें।
महाराज जी ने अपने शिष्यों को सीख दी कि दशहरा का त्योहार केवल एक पारंपरिक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे अंदर छिपे अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और लालच जैसी बुराइयों पर विजय प्राप्त करने का पावन संकल्प है। महाराज जी के इस मंगलमय संदेश से सभी शिष्यों में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और धर्म-मार्ग पर चलने के संकल्प का संचार हुआ है।



















