नई दिल्ली। Asian Para Games 2026 Live Updates: भारतीय एथलीट्स ने पैरा एशियन गेम्स में तीसरे दिन की शानदार शुरुआत की है। आयुष वर्मा ने भारत को शॉट पुट में गोल्ड दिलाया है, जबकि प्रवीण कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। भारत ने दूसरे दिन कुल 24 मेडल जीते थे। भारतीय खिलाड़ियों से आज भी कुछ ऐसे ही और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत ने दूसरे दिन मंगलवार को पांच स्वर्ण समेत कुल 24 पदक अपने नाम किए। भारत अब 35 पदकों के साथ पदक तालिका में छठे स्थान पर है, जिनमें नौ स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के कुल पदकों में एथलेटिक्स का योगदान 20 पदकों का है।

Asian Para Games Live Updates: शुभम-भाविना की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंची

शुभम वाधवा और भाविना पटेल की जोड़ी पैरा टेबल टेनिस के क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी है।

भारतीय जोड़ी ने क्लास एक्सडी7 के मिक्स्ड डबल्स के ग्रुप सी मुकाबले में फिलिपिन्स के नोरिको बातुहन और स्मिथ कार्टेरा को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बना लिया।

21 Oct 202611:18:13 AM

Asian Para Games 2026 Live: शिवाराजन और कृष्णा ने जीता सिल्वर

शिवाराजन और कृष्णा की जोड़ी ने बैडमिंटन के पुरुष डबल्स के एसएच6 के इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। कृष्णा नागर और शिवाराजन और सोलेमाली की जोड़ी ग्रुप में एक जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक जीता।

21 Oct 202610:09:03 AM

Asian Para Games Live: कस्थुरी राजामनी ने जीता सिल्वर

कस्थुरी राजामनी ने पावरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। 67 किलो के प्रतियोगिता में कस्थुरी ने 103 किलो उठाकर रजत पदक अपने नाम कर लिया है।

इसके अलावा, मंदीप ने जेवलिन थ्रो में 61.41 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। उन्होंने यह पदक पुरुष के एफ12/एफ13 इवेंट में जीता

21 Oct 20269:40:47 AM

Asian Para Games Live 2026: भारत ने अब तक जीते 11 मेडल

भारत के खाते में अब तक कुल 46 मेडल आ चुके हैं, जिनमें 12 गोल्ड शामिल हैं। (फिलहाल हम मेडल तालिका में 5वें नंबर पर हैं।) आज अभी इस अपडेट तक भारत ने अकेले सुबह-सुबह ही 11 मेडल जीत लिए हैं।

दिन की बाकी खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

21 Oct 20269:01:49 AM

Asian Para Games Live: भाग्यश्री जाधव ने जीता सिल्वर

भाग्यश्री जाधव ने पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ महिला शॉट पुट के एफ34 इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। भाग्यश्री ने 8.19 मीटर दूर फेंककर भारत के खाते में सिल्वर मेडल डाला है।

21 Oct 20268:50:06 AM

Asian Para Games Live Updates: गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों पर भारत का कब्जा

भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। शॉट पुट के F46 पुरुष इवेंट में भारत ने तीनों मेडल, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिए हैं। सचिन खिलारी ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, मोहम्मद यासिर ने सिल्वर पर कब्जा जमाया है, जबकि परवीन के नाम ब्रॉन्ज आया है।

21 Oct 20268:40:30 AM

Asian Para Games Updates: 100 मीटर की रेस में भारत को मिला ब्रॉन्ज

भारत को अनुभव चौधरी ने पुरुष के 100 मीटर के t35 की रेस में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। अनुभव ने 12.72 सेकेंड में रेस खत्म की और तीसरे स्थान पर रहे। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी रहा।

21 Oct 20268:38:24 AM

Asian Para Games Live: शीतल देवी-पायल नाग गोल्ड से चूके

शीतल देवी और पायल नाग पैरा आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। शीतल और पायल को महिला पैरा कंपाउंड डबल्स में चाइना ने 150-141 से हरा दिया। इस हार के बाद शीतल और पायल के नाम सिल्वर मेडल रहा।

21 Oct 20268:37:14 AM

Asian Para Games Updates: भारत का हाई जंप में डबल धमाका

आयुष वर्मा के बाद प्रवीण कुमार ने हाई जंप के t64 इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके अलावा इसी इवेंट मं बंटी ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यानी कि भारत ने इस इवेंट में डबल पोडियम फिनिश किया है।

21 Oct 20268:26:17 AM

Asian Para Games Live: आयुष का गोल्ड वाला थ्रो

आयुष वर्मा ने पुरुष के शॉट पुट F53 के इवेंट में भारत को टॉप पर पहुंचाया। भारतीय खिलाड़ी ने पांचवें अटेंप्ट में अपना 8.16 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर भारत को आज का पहला गोल्ड दिलाया।

21 Oct 20268:18:27 AM

Asian Para Games Updates: भारत की तीसरे दिन शानदार शुरुआत

भारत की तीसरे दिन की शुरुआत पैरा एशियन गेम्स में शानदार रही है। आयुष वर्मा ने भारत को शॉट पुट में गोल्ड दिलाया है। वहीं, प्रवीण कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ भारत को गोल्ड मेडल बढ़कर 9 से 11 पर पहुंच गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031