POCO ने अपनी X8 सीरीज में नया स्मार्टफोन POCO X8s लॉन्च किया है. यह फोन वियतनाम के बाजार में लॉन्च हुआ है और इसमें 6.35 इंच की स्क्रीन के साथ 6330mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसमें Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं. फोन दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, ऐसे में आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और दूसरे खास फीचर्स क्या हैं. 

POCO X8s के खास फीचर्स क्या हैं?

POCO X8s में 6330mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, फिलहाल, POCO X8s को वियतनाम में पेश किया गया है. भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर उपलब्ध जानकारी में कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी गई है. 

120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

POCO X8s  में 6.35 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1220 बाय 2656 पिक्सल है. इसकी स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है. इसमें 12-बिट कलर डेप्थ और DCI-P3 वाइड कलर गैमट भी मिलता है. फोन के बेजल्स 1.18mm पतले हैं. साथ ही इसे धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है. 

Snapdragon प्रोसेसर से मिलेगी ताकत

POCO X8s में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. फोन Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है. 

POCO X8s का कैमरा कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा है, जिसके साथ Light Fusion 800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है. इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. 

POCO X8s की कीमत और कलर ऑप्शन

POCO X8s को वियतनाम में दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है. इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,500,000 वियतनामी डोंग है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 42,000 रुपये होती है. वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,000,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 51,000 रुपये है. फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031