एशियन पैरा गेम्स 2026 में आज चौथा दिन है. भारत की झोली में अब तक 14 गोल्ड सहित 63 मेडल आ चुके हैं. एथलेटिक्स में भारत अब तक कुल 42 मेडल जीत चुका है और चौथे दिन भी पदकों की भरमार हो सकती है.

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: भारत को 18वां गोल्ड

महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत लिया है. अंजनाबेन बुम्बाडिया ने फाइनल में 59.97 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी करके गोल्ड मेडल जीता. इसी इवेंट में जयंती बेहारा ने 1:00:65 सेकेंड में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल जीता.

भारत के लिए यह 18वां गोल्ड मेडल है. भारत के खाते में अब तक 78 मेडल आ चुके हैं.

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता एक और गोल्ड

शीतल देवी ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट के बाद सिंगल्स में भी गोल्ड मेडल पर निशाना साधा है. उन्होंने फाइनल में सिंगापुर की खिलाड़ी को 142-139 के स्कोर से हराया. यह शीतल देवी का इन खेलों में दूसरा गोल्ड और भारत का कुल 17वां गोल्ड मेडल है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031