छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विभागीय कामकाज में गति लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत कुल 84 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिससे आने वाले समय में शासकीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।
विभागीय कसावट के लिए बड़ा कदम
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, विभिन्न श्रेणियों के कुल 84 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल की प्रक्रिया में मुख्य रूप से 29 मानचित्रकार (सिविल, विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग), 14 सहायक ग्रेड-1 तथा 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं।
तुरंत प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश
लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें सूची-





























