सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है. कल 22 अक्टूबर के मुकाबले आज 23 अक्टूबर को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमतों में 1,110 से लेकर 1,690 रुपये तक की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. 

आज कितनी है सोने की कीमत?

जहां कल गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,46,070 रुपये थी. वहीं, आज इसकी कीमत 1,44,530 रुपये है. यानी कि कीमतों में सीधे तौर पर 1,540 रुपये की गिरावट आई है. इसी तरह से कल 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,33,890 रुपये थी, जो आज 1,390 रुपये गिरकर 1,32,500 रुपये पर आ गई है. 18 कैरेट का सोना भी आज 1,110 सस्ता होकर कल के 1,09,550 रुपये के मुकाबले 1,08,440 रुपये पर आ गया है.

चांदी की क्या है आज कीमत?

आज 23 अक्टूबर 2026 को देश के सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. कल के मुकाबले आज चांदी 5000 रुपये तक सस्ती हुई है. आज चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,25,000 रुपये है. वहीं, 100 ग्राम चांदी की कीमत आज 22,500 रुपये है.

क्यों गिरती जा रहीं कीमतें?

भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर में सोने को पारंपरिक रूप से एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई को लेकर चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं, जिससे ब्याज दरों के ऊंचे बने रहने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं.

CNBC TV18 के मुताबिक, PL कैपिटल में कमोडिटीज के प्रमुख आशीष राजोदिया ने कहा, “सोना भू-राजनीतिक अनिश्चितता और ऊंची ब्याज दरों की चिंताओं के बीच फंसा हुआ है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को फिर से हवा दे दी है. वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत बने रहने से सोने-चांदी जैसे निवेशों का आकर्षण कम हो रहा है. चांदी पर अतिरिक्त दबाव है क्योंकि कर्ज लेने की लागत बढ़ने से औद्योगिक मांग पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है.”

लेमन (Lemonn) में रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने भी कहा कि सोने और चांदी पर बिकवाली का दबाव है क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है. साथ ही, इस बात की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं कि अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं. उन्होंने आगे बताया कि बाजार की नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27-28 अक्टूबर की बैठक और अमेरिका के आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हैं. भारत में सोने-चांदी की कीमतों पर रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट, इंटरनेशनल मार्केट्स में चल रहे रेट, आयात लागत और टैक्स का असर पड़ता है. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031