मोहाली: पंजाबी सिंगर के गाने की शूटिंग के बहाने घर से ले जाकर एक लड़की आर्टिस्ट से गैंगरेप करने के मामले में अदालत ने 3 दोषियों जसविंदर सिंह, दीपक कुमार और गुरविंदर सिंह को 20-20 साल की सजा सुनाई है।

पीड़िता को शूटिंग में काम दिलाने का किया था झूठा वादा
पीड़िता की माजरी पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, वह पेशे से आर्टिस्ट है। 12 अक्तूबर, 2022 को उसे एक मैसेज मिला जिसमें एक पंजाबी सिंगर के गाने की शूटिंग और उसमें उसके शामिल होने के बारे में पूछा गया था।पीड़िता इसके लिए मान गई। इसके बाद उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-43 पहुंचने को कहा गया, लेकिन उसने पहले वहां जाने से मना कर दिया। बाद में मैसेज भेजने वाला व्यक्ति उसे लेने के लिए घर के बाहर पहुंचा, जिसके बाद वह उसके साथ जाने को तैयार हो गई।

माजरी इलाके में मोटरसाइकिल सवारों ने रोकी थी गाड़ी 
शिकायत के मुताबिक, रास्ते में पीड़िता ने उस व्यक्ति को फोन पर यह कहते सुना कि लड़कियों को खाना खिला दो, वह उन्हें लेने आ रहा है। सैक्टर-43 से आगे जाने के बाद जब पीड़िता ने जगह के बारे में पूछा तो उसे बताया गया कि वे अजीतपुर से और लड़कियों को लेने जा रहे हैं। अजीतपुर के पास मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने उनकी गाड़ी रोकी। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों में से एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया। उसने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और बार-बार उसका गला दबाया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले की सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने पेश किए गए सबूतों और दलीलों पर गौर करने के बाद तीनों को दोषी ठहराया और उन्हें ऊपर बताई गई सजा सुनाई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031