यमुनानगर: यमुनानगर के गांव नगांवा जागीर के खेतों में मिले बुड़िया निवासी शिव कुमार उर्फ शिबू के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि अपनी मां के साथ मृतक के संबंधों से खफा होकर बेटे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

 मामले की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रजत गुलिया ने बताया कि 17 अक्टूबर को नगांवा जागीर के खेतों में शिव कुमार उर्फ शिबू का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला था। मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शुरुआत में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन शव बरामद होने के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर सीआईए-1 (क्राइम ब्रांच-1) की टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार और उसके दोस्त किरण पाल (दोनों निवासी नगांवा जागीर) को गांव मंडौली के पास यमुना नदी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रदीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी मां सुनीता के साथ शिव कुमार के काफी समय से संबंध थे। उसने शिव कुमार को कई बार चेतावनी दी और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसी रंजिश और गुस्से में आकर उसने अपने दोस्त किरण पाल को साथ मिलाकर शिव कुमार की हत्या का प्लान बनाया और वारदात को अंजाम दे दिया

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031