डीए-डीआर के एरियर सहित अन्य लाभकारी निर्णयों की प्रतीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले मंगलवार 27 अकतूबर 26 होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें हैं। महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) का लाभ केंद्र सरकार के समान दर और प्रभावी तिथि से मिलने की प्रतीक्षा है। इसके साथ ही लंबित एरियर के भुगतान तथा कर्मचारी-पेंशनर हित में अन्य निर्णयों की भी अपेक्षा की जा रही है।

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि दिवाली खुशियों और राहत का पर्व है। ऐसे अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनरों को महंगाई से राहत देने वाला निर्णय लिया जाना चाहिए। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत कर्मचारियों एवं पेंशनरों की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। इसलिए इनकी घोषणा के साथ लंबित एरियर के भुगतान पर भी स्पष्ट निर्णय आवश्यक है।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी क्रमशः जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, एन आर साहू,लोचन पांडेय, पूरन सिंह पटेल, आर के टंडन,टी पी सिंह, एन के कनौजे,डॉ शेषा सक्सेना, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,आर जी बोहरे,ओ डी शर्मा, उर्मिला शुक्ला,शैलेन्द्र अग्रवाल,अनिल पाठक,वंदना मिश्रा,बी एस दसमेर, एम एन पाठक, लता चावड़ा, ए के दीक्षित, एम आर चंद्राकर, शैलेन्द्र अग्रवाल,बी आर रावत, सी एल चन्द्रवशी, आर आर भोंसले,भीमराव जाम्हले, शरद अग्रवाल,एन के कन्नौजे, चितरंजन साह, आर के साहू आदि ने कहा कि कर्मचारी अपने सेवाकाल में प्रदेश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, वहीं पेंशनर अपने जीवन के लंबे वर्ष शासन की सेवा में समर्पित कर चुके हैं। ऐसे में त्योहार के समय उन्हें राहत देना शासन की संवेदनशीलता और कर्मचारी-पेंशनर कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाएगा।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि आगामी कैबिनेट बैठक में डीए-डीआर में वृद्धि, केंद्र के समान लाभ, लंबित एरियर के भुगतान तथा पेंशनरों की अन्य लंबित समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार दिवाली से पहले कर्मचारी और पेंशनर वर्ग की भावनाओं को समझते हुए उन्हें राहत प्रदान करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031