कवर्धा। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा जिला इकाई कबीरधाम की राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे की अगुवाई में जिला कबीरधाम के मंडी प्रांगण में बैठक रखा गई। बैठक में मुख्य रुप से किसान हित एवं किसान विरोधी तीनों बिल के विरोध में, छग सरकार के सौदा पत्रक काला कानून वापस लेने, दिल्ली में संघर्षरत किसानों के समर्थन में चर्चा की गई। चर्चा उपरांत 26 फरवरी को जिला कबीरधाम भारत माता चौक में किसान विरोधी तीनों बिल के विरोध में किसान मोर्चा एवं जिले के समस्त किसान धरने पर बैठने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक जलेश्वर सिंह राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष रामदास पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष जगतारण ब्लॉक अध्यक्ष जय करण पटेल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश तिवारी अशरफ खान एवं जिले के सैकड़ों किसान उपस्थित हुए।
दिल्ली में संघर्षरत किसानों के समर्थन में 26 फरवरी को धरना-प्रदर्शन
Previous Articleमहिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में संवेदनशील पहल
Related Posts
Add A Comment



















