छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल किया गया है। यह आदेश प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू किया गया है।
आदेश के तहत, उप सचिव श्रीकान्त वर्मा (रा.प्र.से.) को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए खनिज साधन विभाग के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे। इसके अलावा, अवर सचिव के.पी. देवांगन (रा.प्र.से.), जो वर्तमान में गृह विभाग में पदस्थ थे, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में पदस्थ किया गया है। वहीं, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में पदस्थ अवर सचिव श्रीमती मंजूषा राजपूत को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।
देखे सूची:-




















