विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 12 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। वह वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने रिकी पोंटिंग के 12,662 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम पर उनके नाम अब 13,017 रन, 48 शतक और 69 अर्धशतक दर्ज हैं।

काफी आगे निकले कोहली
वनडे में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली के बाद रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने अपने करियर में इस क्रम पर 335 मैचों की 330 पारियों में 12,662 रन बनाए थे। उनका औसत 42.48 और स्ट्राइक रेट 80.73 रहा। पोंटिंग ने इस स्थान पर 29 शतक और 74 अर्धशतक लगाए थे।

कोहली अब पोंटिंग से 355 रन आगे निकल चुके हैं। इस सूची में श्रीलंका के कुमार संगकारा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने तीसरे नंबर पर 9,747 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 7,774 रन के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 6,504 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

कोहली के नाम तीसरे नंबर पर 48 शतक
इस बल्लेबाजी क्रम पर कोहली की निरंतरता उनके आंकड़ों में भी नजर आती है। उन्होंने 251 पारियों में 48 शतक लगाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 69 अर्धशतक हैं। यानी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह कुल 117 बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेल चुके हैं। उनका 61.69 का औसत भी इस क्रम पर उनकी शानदार निरंतरता को दर्शाता है।

वनडे में तीसरे नंबर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
1विराट कोहली25413,01761.694869
2रिकी पोंटिंग33512,66242.482974
3कुमार संगकारा2439,74744.711866
4जैक कैलिस2047,77445.721357
5केन विलियमसन1436,50451.611344

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत की स्थिति
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा छह गेंद खेलने के बाद खाता खोले बिना काइल जेमीसन की गेंद पर आउट हुए। बारिश के कारण खेल रुकने तक शुभमन गिल 27 रन और विराट कोहली 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। कोहली ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए थे। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30