आगामी 15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले धान खरीदी सीजन के लिए सहकारिता विभाग ने टोकन जारी करने का नया सर्कुलर जारी कर दिया है. किसान धान खरीदी शुरू होने के 5 दिन पहले यानी 10 नवंबर से 2 महीने की खरीदी अवधि के दौरान अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन का टोकन प्राप्त कर सकते हैं. 

किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए समितियों के चक्कर काटने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि वे पूर्व की तरह ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं. 

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाने वाले इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम ओटीपी आधारित पंजीयन करना होगा. रोजाना निर्धारित खरीदी की कुल सीमा में से 70 प्रतिशत टोकन इसी ऐप के माध्यम से और शेष 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर से बांटे जाएंगे. 

ऐप के लिए तय 70 प्रतिशत कोटे में से 80 फीसदी टोकन लघु एवं सीमांत किसानों के लिए तथा 20 फीसदी टोकन बड़े किसानों के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

जमीन के रकबे के आधार पर टोकन वितरण की सीमा तय की गई है. इसके तहत लघु और सीमांत किसानों को 2 एकड़ तक की जमीन पर एक टोकन तथा 2 एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक की जमीन पर दो टोकन दिए जाएंगे. वहीं 10 एकड़ से अधिक जमीन वाले बड़े किसानों के लिए अधिकतम तीन टोकन प्राप्त करने का प्रावधान किया गया है, जिसके माध्यम से वे धान की मात्रा दर्ज कर स्लॉट प्राप्त कर सकेंगे.

दूसरी ओर, कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलें लेने वाले कृषकों को कृषि विभाग ने 15 नवंबर तक पंजीयन कराने की छूट दी है. कृषि विभाग के उप संचालक डीपीएस कंवर के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल चुनने वाले किसानों को प्रथम वर्ष 15 हजार रुपये तथा इसके बाद के वर्षों में 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है. पात्र किसान अपने संबंधित समिति में जाकर इसके लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30