वाशिंगटन। देश-दुनिया में दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया रहा है। अमेरिका में भारतीय भी दीवाली मना रहे हैं लेकिन सिएटल में इस जश्न में उस वक्त परेशानी आ गई जब एक समूह के कुछ लोगों ने वहां हंगामा कर दिया।
सिएटल में हंगामा करने वाला अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेक लैंग और प्रदर्शनकारियों का एक समूह था जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इस वजह से किया हंगामा
प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे प्लेकार्ड थे जिन पर लिखा था, “सभी ‘डॉट हेड्स’ (भारतीयों) को देश से निकालो”। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने जेक लैंग को रोकने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद लैंग ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर हंगामे की तस्वीरें पोस्ट कीं।



















