रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा देश के पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के लिए वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कल 13 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पहल के उद्देश्यों, प्रमुख विशेषताओं, उपलब्धता तथा इसके प्रभावी उपयोग के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करना है। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पहल का उद्देश्य केंद्रीकृत सदस्यता व्यवस्था के माध्यम से देशभर में शोध प्रकाशनों एवं अकादमिक पत्रिकाओं तक पहुंच उपलब्ध कराना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को ONOS की कार्यप्रणाली को समझने, इसकी पहुंच एवं उपयोग की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने, इसकी विभिन्न विशेषताओं के व्यावहारिक उपयोग का ज्ञान हासिल करने तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम शोध एवं शैक्षणिक सूचना संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनकी उपलब्धता एवं पहुंच में सुधार करने तथा शिक्षण, अध्ययन एवं अनुसंधान गतिविधियों के लिए ONOS के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















