छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, सचिवालय सेवा के अनुभाग अधिकारियों में आदित्य तिवारी को पशुधन विकास विभाग से स्थानांतरित कर श्रम विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा महेश कुमार तिवारी को आदिम जाति विकास विभाग से हटाकर गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. विद्याभूषण को गृह विभाग से स्थानांतरित करते हुए आदिम जाति विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार एक अन्य प्रशासनिक आदेश में सचिवालय सेवा के अवर सचिव स्तर के अधिकारियों की भी नवीन पदस्थापना की गई है। इसके तहत श्रम विभाग में पदस्थ अवर सचिव चंद्रिका प्रसाद को लोक निर्माण विभाग (PWD) भेजा गया है, तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत अवर सचिव सुखलाल लकड़ा को आवास एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा जारी इन सभी आदेशों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण करने और उसका पालन प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
देखे लिस्ट :




















