Chhattisgarh Weather Alert: चक्रवाती तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। रायपुर में रातभर बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, तूफान ओडिशा के गोपालपुर तट के पास लैंडफॉल कर चुका है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार, 20 नवंबर को रायपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

रायपुर समेत इन 11 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, रायपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में मौसम खराब रह सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

ओडिशा तट से टकराया चक्रवात अकवान

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान ने शुक्रवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर दस्तक दी। गोपालपुर के पास सुबह करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच तूफान का लैंडफॉल हुआ। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तूफान तट पार करने से पहले कमजोर होकर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में आ गया था। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

रायपुर में सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के 19 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। चक्रवात के असर से अगले कुछ समय तक प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में बारिश, बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30