ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित, VNM के तहत सभी शासकीय भवनों का हुआ सोलराइजेशन

क्रेडा द्वारा उच्च गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ किया गया परियोजना का क्रियान्वयन।

छत्तीसगढ़ में स्वच्छ, हरित एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं जनहितकारी सोच के अनुरूप जिला जशपुर के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। यह परियोजना राज्य शासन की अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने तथा पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा के विस्तार, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में ग्राम कुंजारा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम के सभी शासकीय भवनों का वर्चुअल नेट मीटरिंग (Virtual Net Metering–VNM) व्यवस्था के तहत सोलराइजेशन किया गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली का लाभ संबंधित शासकीय भवनों को प्राप्त होगा। यह पहल शासकीय संस्थानों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्युत व्यय में कमी लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

यह परियोजना जिला पंचायत जशपुर द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियांन के तहत् वित्तीय सहायता प्राप्त कर ग्राम कुंजारा में 280 कि.वा. ग्रिड कनेक्टेड सौर संयंत्र के माध्यम से वर्चुअल नेट मीटरिंग के तहत् सभी 27 शासकीय भवनों को सौर ऊर्जीकृत किया जा रहा है।

इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा विशेष तकनीकी दक्षता, उच्च गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया गया है। क्रेडा द्वारा परियोजना से संबंधित समस्त कार्यों को निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप अत्यंत व्यवस्थित एवं बेहतर तरीके से संपादित किया गया है। परियोजना के प्रत्येक चरण में कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मापदंडों एवं उत्कृष्ट निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। क्रेडा द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण कार्य राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ग्राम कुंजारा की यह पहल जशपुर जिले में अक्षय ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना माननीय मुख्यमंत्री जी की हरित ऊर्जा के प्रति दूरदर्शी सोच, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता एवं क्रेडा की उत्कृष्ट कार्यशैली और गुणवत्ता के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30