रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग समुदाय के व्यक्तियों द्वारा की गई शिकायत के संबंध में सुनवाई की गई। शिकायत करने वाले व्यक्तियों एवं जिनके विरूद्ध शिकायत की गई थी, उन्हें आयोग कार्यालय में बुलाकर दोनों पक्षों को सुना गया और उनके बयान दर्ज किए गए। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने बताया कि 22 फरवरी को कबीरधाम और गरियाबंद जिले की शिकायतों की सुनवाई की गई। 23 फरवरी को मुंगेली, धमतरी जिले से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग समुदाय के व्यक्तियों द्वारा पड़ोसियों द्वारा प्रताडि़त किए जाने, नौकरी लगाने के नाम पर 5.30 लाख रूपए ठगी का मामला, घर की भूमि में गड़ा धन निकालने के लिए 25 लाख रूपए ठगी आदि के मामलों की सुनवाई की गई और दोनों पक्षों बयान दर्ज किया गया है। आयोग द्वारा प्रकरणों के संबंध में कार्रवाई हेतु अनुशंसा की जाएगी।
नौकरी लगाने के नाम पर 5.30 लाख रूपए और भूमि में गड़ा धन निकालने के लिए 25 लाख रूपए ठगी का मामला पहुंचा आयोग
Previous Articleबच्चों को पढ़ाई के साथ मिल रहा तकनीकी ज्ञान
Next Article बस्तरिया संस्कृति से रंगेगी चित्रकोट की धरती
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















