रायपुर। राज्य में कोविड 19 के संक्रमण की रफ्तार इतनी कम नही हुई हैं कि हम सब निश्ंिचत हो जाएं। इसलिए अभी भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने जरूरी है। हमे तीन मूल मंत्रों के पालन करने का संकल्प लेना होगा-मास्क अच्छी तरह पहनना, दूसरों से दो गज की दूरी और साबुन से हाथ समय पर धोना। ये उपाय अपना कर हम खुद को और अपने परिवार को संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। लोगों को यह भी ध्यान रखना होगा कि सर्दी, खांसी, बुखार, थकान, दस्त लगना भूख न लगना, गंध न आना आदि लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह से कोरोना जांच कराना चाहिए। लोगों को अप्रशिक्षित चिकित्सकों या तथाकथित झोलाछाप डॉक्टरों से बचना चाहिए। अभी सावधानी बरतने में ही सुरक्षा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930