बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को देखते ही उससे शादी करने से मना कर दिया। सामने से दुल्हन को दूल्हा बिल्कुल पसंद नहीं आया। जब दुल्हन शादी से मुकर गई तो बारात बिना दुल्हन को लिए बैरंग वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि सनकहीया माई स्थान के पास शादी का कार्यक्रम रखा गया था। सभी लोग बहुत खुश थे और उत्साह में थे। शादी की रस्मों को निभाया जा रहा था। इस दौरान दुल्हन भी सज-धजकर मंडप में आई। लेकिन जब मंडप में मौजूद दूल्हे पर उसकी नजर पड़ी तो वह हैरान रह गई। उसने उसी वक्त मंडप में ही शादी करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी तय हुई थी। लड़की वालों को व्हाट्सएप पर दूल्हे का फोटो भेजा गय था। लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और ही थी। सामने से लड़के को देखकर वह भौचक्की रह गई। मंदिर में शादी करने आए बारातियों को होश बिल्कुल उड़ गए जब लड़की इस बात पर अड़ गई कि वह शादी नहीं करेगी। लड़की के इस फैसले के बाद लड़का और लड़की पक्ष के बीच तकरार की स्थिति बन गई। लड़की के पिता के मुताबिक उनकी बेटी को दुल्हा पसंद नहीं आया। इसके चलते वह मंडप छोड़कर चली गई। दुल्हन के शादी से मुकरने के बाद उसकी बड़ी बहन उसे मंडप से उठाकर ले गई। वहीं दूल्हे के पिता ने बताया कि शादी नहीं होने के चलते स्थानीय लोगों की मदद से काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन लड़की नहीं मानी और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
Previous Articleसुपोषण चौपाल के प्रति ग्रामीण महिलाओं में उत्साह
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















