दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य अनुबंध संपादित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, जबलपुर कृषि एवं पशुधन विकास के क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों में आपसी सहयोग करेंगे। इस हेतु दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य आज यहां द्विपक्षीय अनुबंध किया गया। अनुबंध के तहत पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में नॉलेज सेन्टर की स्थापना, एम.आई.एस. प्रणाली की स्थापना एवं उन्नयन के साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुक्कुट पालन एवं मछली पालन इकाईयों की स्थापना तथा इनक्यूबेशन सेन्टर की स्थापना की जाएगी। समझौता ज्ञापन पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. संजय कुमार पाटील तथा नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, जबलपुर की ओर से कुलपति डॉ. एस.पी. तिवारी ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार डॉ. एस.सी. मुखर्जी, सह-संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौतम राय तथा नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. एम. स्वामी एवं निदेशक शिक्षण डॉ. एस.के. जोशी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. एस.पी. तिवारी पशु चिकित्सा महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग के पुर्व अधिष्ठाता भी रहे हैं। डॉ. एस.पी. तिवारी ने विगत दिनों इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर प्रवास के दौरान कुलपति डॉ. एस.के. पाटील से इस अनुबंध हेतु चर्चा भी की थी। पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, जबलपुर का एक प्रतिनिधि मण्डल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रवास पर है। इस प्रतिनिधि मण्डल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित नॉलेज सेन्टर, कृषि संग्रहालय, मछली पालन इकाई, विश्वविद्यालय उत्पाद विक्रय केन्द्र तथा अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर एवं धामतरी द्वारा संचालित गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930