रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय का निर्वाचन स्थगित होने के बाद अब समाज के भीतर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। चुनाव स्थगन की सूचना से एक बार फिर समाज के माहौल को गरमा दिया है। समाज के भीतर यह भी चर्चा हो रही है चोवाराम वर्मा को निपटाने के लिए कोरोना और कलेक्टर से अनुमति का बहाना लेकर चुनाव स्थगित कराया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चोवाराम वर्मा की लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है और अगर हम पिछला चुनाव की बात करें तो हम पायेंगे कि ग्राम असौंदा में जिस तरह से चुनाव स्थगन कराया गया था वो किसी से छिपी नहीं है। असौंदा में भी चोवाराम वर्मा तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे, और वे जीत की ओर अग्रसर भी हो रहे थे, लेकिन उस समय भी षडयंत्रपूर्वक चुनाव स्थगित करा दिया गया था।
Next Article मुख्यमंत्री ने होली की बधाई दी, कही ये बातें…
Related Posts
Add A Comment


















