धमतरी। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूर बनाए रखने तथा बारी आने पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। धमतरी नगरपालिक निगम क्षेत्र में आज राजस्व, नगरपालिक निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना मास्क के सड़क और चौक-चौराहों पर घूमने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। एस.डी.एम. धमतरी चन्द्रकांत कौशिक से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सड़कों पर बिना मास्क के घूमने वाले 17 लोगों से 8500 रूपए का जुर्माना वसूला गया।
Previous Articleरिकॉर्ड जीएसटी संग्रह ने बदली तस्वीर
Related Posts
Add A Comment


















