रायपुर। सामाजिक संस्था वक्ता मंच के कार्यकर्ताओं ने आज 5 अप्रैल को राजधानी के विभिन्न स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन हेतु जागरूकता अभियान चलाया।कोरोना की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न विषम स्थितियों के मद्देनजर वक्ता मंच के कार्यकर्ताओं ने आज मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने, 2 गज की दूरी के नियम का पालन करने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने, बीमार होने की स्थिति में कोरोना टेस्ट करवाने एवं 45 वर्ष या अधिक की आयु के समस्त लोगो से वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इन मुद्दों पर आज कालीबाड़ी चौक, बूढ़ापारा, कोतवाली चौक व टिकरापारा क्षेत्र में जागरण अभियान चलाया गया। वक्ता मंच के कार्यकर्ताओं ने जागरूकता संबंधी बैनर व पोस्टर के साथ जनमानस से संपर्क किया। आम जनता ने कोरोना योद्धाओं की बात को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक हिदायतों का पालन करने का वचन दिया। आज के अभियान का नेतृत्व शुभम साहू, देवेंद्र चावला, हेमलाल पटेल, विनय साहू द्वारा किया गया। वक्ता मंच द्वारा प्रतिदिन शहर के अलग अलग क्षेत्रो में यह कार्य जारी रखा जायेगा।
Previous Articleहमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नही जाने दिया जायेगा
Related Posts
Add A Comment


















