गुंडरदेही। 45 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले जल्द से जल्द करोना वैक्सीन का टीका लगाएं। कल से पुन: बालोद जिले अंतर्गत कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। विगत सप्ताह से तीसरे चरण के रूप में प्रारंभ किया गया। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण आज 7 अप्रैल को वैक्सीन उपलब्ध ना होने के कारण बन्द था, परन्तु आज शाम से टीकाकरण सेंटरों में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगा जिससे कल पुन: टीकाकरण प्रारंभ होगा। भारतीय जनता पार्टी अर्जुन्दा मंडल के महामंत्री पवन सोनवर्षा प्रदेशवासियों एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में निवासरत 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को करोना के वैक्सीन का टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि करोना वैक्सीन टीका के तीसरे चरण में 45 वर्ष वालों वैक्सीलेशन सेंटर में नि:शुल्क लगाया जा रहा है। वर्तमान में कारोना संक्रमण तेजी से फैल रहा, जिसके चलते वैक्सीन का टीका लगाना अति आवश्यक हो गया हैं। पवन सोनवर्षा ने लोगों से अपील की करोना से बचाओ के लिए मास्क लगाकर रखें, सैनेटाइजर का उपयोग करें, बहुत जरुरी हो तभी घर से निकले व सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930