भुवनेश्वर। कोरोना वैक्सीन न मिली तो टीकाकरण बंद करना पड़ेगा, राज्य के 700 वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो चुके है। यह कहना है ओडिशा सरकार का। आपको बता दे कि विगत 1 अप्रैल को तीसरे फेज का वैक्सीनेशन कैंपेन में अब तक लाखों की संख्या में लोगों को कोराना वैक्सीन लग चुकी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के बाद अब ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन नहीं है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास ने कहा अब केंद्र से वैक्सीन प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि हमें इन 2 दिनों के भीतर टीका नहीं मिलता है, तो हमें कोरोना टीकाकरण रोकना होगा। उन्होंने कहा कि 1400 में से हमारे 700 टीकाकरण केंद्र पहले ही बंद हो चुके हैं। हमें उम्मीद है कि हमें जल्द ही टीके मिल जाएंगे। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री दास ने कहा अभी हमारे पास 5.34 लाख खुराक शेष बची हैं। हम रोजाना 2.5 लाख टीके लगाते हैं। इसके हिसाब से हमारा स्टॉक 2 दिन और चलेगा। हमने केंद्र को 10 दिनों के लिए न्यूनतम 25 लाख टीके भेजने के लिए लिखा है ताकि हम ठीक से टीकाकरण कर सकें। उन्?होंने कहा यहां टीकाकरण ठीक चल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930