बीजापुर, छत्तीसगढ़। नक्सलियों ने मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है। गुरुवार देर रात गंगालूर और कमकानार गांव से नक्सलियों ने तीनों का अपहरण किया है। ऐसी खबर है कि नक्सलियों ने तीनों का हाथ बांधकर साथ ले गए हैं। एसपी बीजापुर कमलोचन कश्यप ने जानकारी दी है। उधर नक्सली कब्जे से रिहा राकेश्वर सिंह मनहास को रायपुर लाया जाएगा। सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए जवान को रायपुर लाया जाएगा। रायपुर लाने के बाद जवान से अफसर पूछताछ करेंगे।
जवान के रिहाई के कुछ घंटे बाद ही मितानिन समेत 3 महिलाओं का अपहरण
Previous Articleमुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के टीके का पहला डोज लिया
Next Article लू से बचाव एवं प्रबंधन के लिए दिशा निर्देश
Related Posts
Add A Comment


















