Wednesday, December 10

रायपुर। एक तरफ जहां राज्य सरकार द्वारा रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लाकडाउन लगाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी के एक इलाके में नियमों धज्जियां उड़ती दिखी। राजधानी के गुढिय़ारी इलाके में लॉकडाउन के पहले दिन नियमों की जमकर अनदेखी किये जाने की खबर मिली है। आज सुबह राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी इलाके में लोगों ने लॉकडाउन के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई। 200 से ज्यादा लोग मछली पकडऩे कूकरी तालाब के पास जमा हो गए। इस दौरान एक भी शख्स ने मास्क नहीं पहना हुआ था। इधर इसकी जानकारी मिलते ही गुढिय़ारी थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को खदेड़ा। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों में राजधानी रायपुर हॉटस्पाट बना हुआ है। हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते रायपुर कलेक्टर ने 10 दिन का लॉकडाउन लगाया है। 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031