कोरबा। कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रकरणों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कल 12 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से संपूर्ण जिले में पूर्ण तालाबंदी का आदेश जारी किया है। कल से होने वाले लाॅकडाउन से पहले सब्जियों और जरूरी राशन आदि सामानों की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में उतर आए हैं। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कल लाॅकडाउन के आदेश जारी होने के साथ ही लोगों को समान्य दामों पर तथा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए दवाई, फल, सब्जी, राषन, दूध, पषु चारा के स्टाॅक और दरों की निगरानी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। आज कोरबा क्षेत्र में अधिकारियों के दलों ने बाजारों में उतरकर दुकानों में छापामार कार्रवाई की है और अधिक दामों पर सब्जियों के बिक्री करते पाए जाने पर थोक विक्रेताओं पर जुर्माना भी लगाया है। अन्य दिनों की अपेक्षा उंचे दामों पर आज आलू की थोक बिक्री करते पाए जाने पर नगर निगम और खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने पुराना कोरबा स्थित केशरवानी आलू भण्डार के संचालक पर दो हजार रूपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही पुराना कोरबा की ही एस. के. ओनियन प्याज थोक विक्रेता पर भी सामान्य दिनों से ज्यादा दामों पर प्याज बेचने पर दो हजार रूपए अर्थदण्ड रोपित किया गया है। अधिकारियों की एक अन्य टीम ने टीपी नगर स्थित सिटी सेंटर माॅल के रिलायंस सुपर मार्केट का औचक निरीक्षण किया और बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदी-बिक्री करने पर संचालक के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की। कुसमुंडा एसईसीएल वर्कशाॅप में भी सेक्टर अधिकारियों ने पहुंचकर कर्मचारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने सहित अन्य कोविड प्रोटोकाॅलों के पालन संबंधी जांच की। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में आज बिना कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किए खरीददारी करते 332 लोगों पर 83 हजार 450 रूपए का फाइन भी लगाया गया है।
लाॅकडाउन के पहले सब्जी-राशन की दरें नियंत्रित रखने प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Previous Articleराजधानी में 6 नया कंटेनमेंट जोन घोषित
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















