रायपुर। सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर रतनपुर 12 अप्रैल से आम जनों के लिए दर्शन पूर्णतः बन्द रहेगा। जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने वर्तमान समय में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रभाव से आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
बासन्ती नवरात्रि पर्व 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मंदिर के नियमित पुजारियों से बासन्ती 2020 की ही तरह पूजापाठ, आरती, भोग आदि सभी कार्य सम्पन्न कराया जाएगा। बाहरी व्यक्तियों का मंदिर प्रवेश बंद रहेगा। मंदिर ट्रस्ट की बैठक में पूर्व ही यह निर्णय लेकर इस साल नवरात्रि पर्व के दौरान यज्ञ, भागवत कथा सामूहिक भण्डारा मातासेवा जगराता आदि सभी कार्यक्रम स्थगित किया जा चुका है।
मंदिर में जिन श्रद्धालुओं ने बासन्ती नवरात्रि पर्व के लिए मनोकामना ज्योतिकलश की राशि जमा की है वह प्रज्ज्वलित होगें। किन्तु श्रद्धालुगण अपने कलश का प्रत्यक्ष दर्शन नहीं कर सकेगें। पिछले साल की तरह इस साल भी आनलाइन ज्योतिकलश का दर्शन कराया जाएगा।
इसी प्रकार महामाया देवी का लाइव दर्शन यूटूयूब फेस बुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक कराया जाएगा।
उक्त जानकारी आज मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर और मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया ने पत्रकार वार्ता में दी ।
Previous Articleरेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए उड़ाई जा रही लॉकडाउन की धज्जियां
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















