रायपुर। कोरोना महामारी के कारण जहाँ सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है, वही अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा श्रीमती कमला बाजपेयी मैडम के मार्गदर्शन में ऑनलाइन पैनल डिस्कशन द्वारा शिक्षक समूह के बीच आपसी सीखने -सीखाने की प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से ,गणित विषय के स्थानीय मान की अवधारणा पर 4 पैनलिस्ट श्रीमती रीता मंडल , प्रीति शांडिल्य,विजया शर्मा ,इमला यदु द्वारा विचार साझा किए गए ,अन्य शिक्षकों द्वारा अपने प्रश्नों को रखा गया ,उन पर गहनता से चर्चा की गई । चर्चा के दौरान दासमिक संख्या पद्धति, शून्य को परिचय करवाने के तरीके, संख्या पूर्व अवधारनाये जैसे विषय पर प्रतिभागी समूह ने सवाल रखे जिसे एक कोर्स की तरह आगे ले जाने की सहमति बनी
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कुल 35 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इसमें चंचल शुक्ला, विवेकानंद दिल्लीवार, के. शारदा, मिलनचंद्रा, स्वाति पांडे, प्रज्ञा सिंह, शीतल साहू,अनामिका पांडे, कीर्ति श्रीवास्तव,श्रद्धा शर्मा, जयंती खमारी, गायत्री पाली, सन्ध्या बंजारे, मधु चौबे, किशोरी खगन, हशरत इरफान, सरिता स्वर्णकार, पुष्पा देवी साहू,ज्योति बंजारे, भारती शुक्ला, धर्मशिला गुप्ता, रिशिका झा, कविता वर्मा, श्रवण कुमार साहू, कमल कांत साहू, कृष्णा तिवारी, कविता साहू, भारती दुबे, देवांगन मैडम ,आशा यादव और अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों के क्षमता वर्धन हेतु विभिन्न नवाचारी प्रक्रियाओं के द्वारा विभिन्न जिले के शिक्षकों को जोड़ कर सार्थक शैक्षणिक कार्य किया जा रहा है ,जो सराहनीय हैं ।
कोरोना काल मे शिक्षकों के क्षमतावर्धन बाबत गणित के स्थानीय मान विषय पर पैनल डिस्कसन आयोजित
Related Posts
Add A Comment



















