रायगढ़ । रेल्वे स्टेशन में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बिलासपुर से जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक दिव्यांग का पैर फिसल गया। इतना देखते हरकत में आई रायगढ़ की एक बहादुर आरक्षक महिला ने उस दिव्यांग यात्री के हाथों को खींच कर उसकी जान बचाई, हर ओर इस बहादुर आरक्षक की चर्चा हो रही है।
रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर 12:33 बजे रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर गाड़ी संख्या 08477 उत्कल एक्सप्रेस आई। ट्रेन में एक दिव्यांग यात्री महेश शर्मा जयपुर राजस्थान को रायगढ़ से बिलासपुर जाना था। उसके साथ तीन अन्य साथी ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन उसके चढ़ने ट्रेन स्टार्ट हो गई और दिव्यांग यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल गया। ऐसे में वह रेल लाइन और प्लेटफार्म के बीच मे काफी देर तक घसीटता रहा जिसे देखते ही रायगढ़ प्लेटफार्म में कार्यरत आरपीएफ महिला आरक्षक खिलेश्वरी सिन्हा ने अपनी जान की परवाह किए बैगर जयपुर के दिव्यांग यात्री महेश शर्मा को प्लेटफार्म में दौड़ कर कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उसके दोनों हाथ को पकड़कर खीचते हुए बाहर निकाल लिया। यह दृश्य देखकर प्लेटफार्म में खड़े यात्रियों के रोंगटे खड़े हो गए।
आरपीएफ की महिला आरक्षक की कई यात्रियो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनको शाबासी और सेल्यूट कर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं उत्कल एक्सप्रेस जाने के बाद आरपीएफ ने दिव्यांग यात्री को गाड़ी संख्या 03288 साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिलासपुर जाने की व्यवस्था दी। आरपीएफ रायगढ़ पोस्ट की इस बहादुर महिला आरक्षक खिलेश्वरी सिन्हा के इस कार्य से आरपीएफ रायगढ़ का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930