पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. सोमवार को मनमोहन सिंह की तबीयत खराब हुई कोविड के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया है. कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. आपको बता दें कि इसके पहले रविवार को ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में कहा था कि, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि मैं रचनात्मक सहयोग की भावना से आपके विचार के लिए उन्हें आगे रख रहा हूं, जिसमें मैंने हमेशा विश्वास किया है उन पर अमल किया है. पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने सुझावों में कहा कि सरकार को यह प्रचारित करना चाहिए कि विभिन्न वैक्सीन उत्पादकों को खुराकों के लिए क्या ठोस आदेश हैं अगले छह महीनों में वितरण के लिए कितने स्वीकार किए जाने हैं सरकार को यह बताना चाहिए कि पारदर्शी फार्मूले के आधार पर राज्यों में अपेक्षित आपूर्ति का वितरण कैसे किया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930