रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे आज पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुँचकर कोरोना वैक्सीन की द्वितीय डोज का टीका लगवाया। इससे पूर्व उन्होंने 11 मार्च को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। टीका लगाने के बाद मंत्री श्री रविंद्र चौबे आधे घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहे। मंत्री श्री चौबे ने इस मौके पर राज्य के 45 वर्ष अधिक उम्र के लोगों से कोरोना से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सब लोगों को मालूम है कि आगामी 1 मई से राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का निशुल्क टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत की जा रही है। ऐसी स्थिति में 1 मई से कोरोना टीकाकरण केंद्रों में लोगों की भीड़ बढ़ जाएगी और टीका लगाने के लिए इंतजार करना होगा । इससे बचने के लिए जरूरी है, कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग, जो अभी तक टीका नहीं लगवाए हैं, वह तत्काल अपने आसपास के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच कर टीका लगवा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका को लेकर किसी भी तरह का संशय मन में न पाले । सुनी- सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना संक्रमण और बीमारी की गंभीर स्थिति से बचने के लिए टीका लगाना जरूरी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930