कोण्डागांव। विगत दिनों कोरोना संक्रमण के पुन: विकराल रूप लेने के जिले में संक्रमण से बचाव के लिए सभी वर्ग एवं तबकों के लोग सहयोग के लिए शासन-प्रशासन के साथ कंधों से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। इस मानवता की सेवा में बिहान समूह की महिलाएं भी जन-जन तक कोरोना से बचाव के तरीकों के संबंध में जागरूकता संदेश देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं है। इसके लिए जिले के सभी 20 कलस्टरों से संबंधित बिहान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अपने ग्रामों में जागरूकता अभियान छेड़ दिया गया है। जिसके तहत् बिहान समूह की महिलाओं द्वारा अपने आस-पास उपलब्ध संसाधनों के द्वारा प्रत्येक ग्राम में दीवारों पर जागरूकता संदेश अंकित किए जा रहे हैं। इसके तहत् विगत दिनों 449 ग्रामों की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा 4945 दीवारों पर जागरूकता संदेश लेखन का कार्य किया गया है एवं यह अभियान सभी ग्रामों में अनवरत जारी है। ज्ञात हो कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इस अभियान के लिए उत्साह प्रकट किये जाने पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह के नेतृत्व में सभी 20 कलस्टरों के संगठन अध्यक्षों को ऑनलाईन प्रशिक्षण के माध्यम से दीवार लेखन का प्रशिक्षण विगत दिनों दिया गया था। इन कलस्टर अध्यक्षों द्वारा अपने क्षेत्र के सभी स्व-सहायता समूहों को ऑनलाईन प्रशिक्षण देकर दीवार लेखन कला के संबंध में जानकारी दी गई। प्रत्येक ग्राम में सक्रिय महिला समूह द्वारा जन जागरूकता के लिए दीवान लेखन कार्य स्वेच्छा से किया जा रहा है।
Previous Article70 टन ऑक्सीजन लेकर आज रात दिल्ली पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
Related Posts
Add A Comment


















