रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके के दिशानिर्देशानुसार रेडक्रास संचालन के लिए प्रबंध समिति में नए सदस्य नामांकित किये गए हैं। समिति में प्रदेश में रेडक्रॉस गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त नए सदस्यों को नामांकित किया गया है। राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. पुखराज बाफना जिला राजनांदगांव, अनुपम जोफर कांकेर, करताराम गुप्ता जिला सरगुजा (अम्बिकापुर), डॉ. प्रदीप जैन बालोद, कुमारी आर. पुष्पा जिला दंतेवाड़ा, डॉ. प्रभात पाण्डेय जिला दुर्ग, डॉ. संजय अग्रवाल जिला कोरबा, रामायण प्रसाद आदित्य जिला जांजगीर-चांपा, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव जिला कबीरधाम, अशोक गिरी गोस्वामी जिला महासमुंद, सौरभ सक्सेना जिला बिलासपुर, प्रदीप कुमार साहू जिला धमतरी, बंसत कुमार गुप्ता जिला बलरामपुर, रजनीश गर्ग जिला सूरजपुर, उत्कर्ष तिवारी जिला मुंगेली, डॉ. धर्मवीर बघेल जिला बलोदाबाजार-भाटापारा, सुश्री सोनल ध्रुव जिला कोण्डागांव, भुजवल सिंह जिला नारायणपुर, बाल्मिक दुबे जिला कोरिया, शाश्वत सिंह जिला सुकमा, डॉ. तुकराम कुंवर जिला बीजापुर, डॉ. के.के. सोनी जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का नाम समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930